हरिद्वार से अयोध्या रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, करीब 1500 रामभक्त हुए रवाना,सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Share This News

उत्तराखंड के रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज रवाना हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन करीब 1500 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।

 

 

जय श्री राम के जयकारे के साथ सीएम ने कहा कि ट्रेन अयोध्या के लिए जा रही है, इसके संचालन से समूचे राज्य के राम भक्तों को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति प्रदेश की जनता आभारी है।

 

बता दें कि पहले हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होनी थी। भक्तों की सीट बुक हो चुकी थी, लेकिन अयोध्या में भक्तों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया था।
अब ट्रेन को आज रवाना किया गया है। यह ट्रेन अब 30 की सुबह 10 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। 30 व 31 जनवरी को अयोध्या में दर्शन करने के बाद 31 की शाम को पांच बजे रामभक्त हरिद्वार के लिए वापस चलेंगे।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago