Dehradun: एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी

Share This News

Online Desk  :  Dehradun  जिस तेजी से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है , यूजर स्वयं को अपडेट नहीं कर पा रहे है साइबर ठग इसका गलत उपयोग करके आम लोगों के साथ आये दिन फ्रॉड कर रहे हैं ऐसा एक मामला देहरादून में सामने आया है साइबर ठगाें ने एक व्यक्ति से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रायपुर ने बताया कि दुर्गा प्रसाद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रायपुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गूगल पे से तीन बार एक हजार रुपये का फास्ट टैग रिचार्ज किया, जो तीनों बार फेल हो गया।

 

 

 

जब 24 घंटे के बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान मिले नंबर पर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए, लेकिन बात करने पर कुछ देर में ही पैसे वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसने खाते में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago