Pauri: अलकनंदा के किनारे खेल रहे थे बच्‍चे, पैर फ‍िसलने पर छोटा भाई बहा तो बड़े ने लगाई छलांग, दोनों लापता

Share This News

Online Desk :Pauri News: पौड़ी जिले के देवप्रयाग में दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। यह घटना रविवार शाम की है। जब चार बच्‍चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्‍चे घर लौट और उन्‍होंने बताया कि दो अन्‍य लड़के नदी में डूब गए हैं।

नदी के किनारे खेलने के लिए गए थे चार बच्चे

जानकारी के मुताबिक धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना बाह बाजार देवप्रयाग (पौड़ी गढ़वाल) में बीती देर शाम दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। शाम चार बजे नदी के किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम पांच बजे के आसपास घर वापस आ गए।

 

 

दोनों ने काफी देर बाद बताया कि उनके साथ गए दो लड़के आदेश उम्र 12 वर्ष और अभिषेक उम्र 8 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग नदी में डूब गए।

खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया था

दोनों ने बताया कि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया था, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके बड़े भाई आदेश नदी के किनारे-किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो हम वहां से डर कर भाग गए, जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया।

देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मीले

थानाध्यक्ष अमित सैनी ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी होने पर एसडीआरएफ श्रीनगर, जल पुलिस देवप्रयाग द्वारा रविवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मीले। सोमवार सुबह डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंची। निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि तलाश की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago