Kotdwar: बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स हुई हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Share This News

Online Desk : कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई।

 

शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक:

 

  • सत्यप्रकाश(46) पुत्र हीरा लाल। निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल।
  • रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम। निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल।

घायल:

  • राहुल(30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago