Online Desk : यूपी में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की है। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला व अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने एक बड़ा एलान किया है।
लखनऊ में चल रहे समिट में मुकेश अंबानी ने एलान किया है कि 2023 के अंत तक उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5-जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग और सहयोग दोनों की आवश्यकता है जिसे यूपी पूरा कर रहा है।
मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले चार सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इससे हम 1 लाख से अधिक नौकरियां देंगे।
उन्होंने आगे कहा, इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह अपनी तरह का पहला बजट है जिसमें देश के नींव को मजबूत करने वाले रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च खर्च करने का प्रस्ताव है। यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भारत एक मजबूत विकास पथ पर चल चुका है।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…