UP News: सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र, यूपी से हरियाणा तक खलबली

Share This News

Online Desk : शरारती तत्वों की एक ऐसी कारस्तानी सामने आई है जिससे यूपी से हरियाणा तक खलबली मच गई है। किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है। मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।

गौर फरमाने वाली बात है कि सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। अब प्रशासन शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है।

वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से दो फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago