बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में मुस्लिम युवती इलमा ने बृहस्पतिवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर अपना नाम सौम्या रख लिया। उसने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी सोमेश शर्मा के साथ सात फेरे लिए। अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीत-रिवाज से उनका विवाह कराया। इलमा उर्फ सौम्या शर्मा का कहना है कि वह बालिग है, उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर सोमेश के साथ प्रेम विवाह किया है।
बदायूं के थाना बिल्सी के गांव परोसी निवासी इलमा उर्फ सौम्या दसवीं पास है। अभिलेखों में उसकी आयु 19 वर्ष से अधिक है। पांच वर्ष से उसका गांव के ही सोमेश शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमेश दिल्ली में नौकरी करता है। दोनों के घरों के बीच करीब 500 मीटर का फासला है। परिवार वाले इलमा की शादी दूसरी जगह पर करना चाहते थे। कुछ समय पहले इलमा के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…