पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी एसटीएफ से मांगी है। अगर एसटीएफ से पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी नकल का कोई संदिग्ध मामला बताया जाता है तो उसी हिसाब से आयोग निर्णय लेगा।
राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को एक पत्र भेजा।
इसमें पूछा गया है कि क्या पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी उनकी कोई कार्रवाई गतिमान है? जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी प्रकार, आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है। जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगी, आयोग तब तक इस परीक्षा पर निर्णय नहीं लेगा।
तीन लाख से अधिक युवाओं को इंतजार
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…