वफादारी निभाने कुत्ते ने दी जान: गश्त के दौरान प्रेशर बम पर जा बैठा, बस्तर में ब्लास्ट से बचे ITBP जवान

Share This News

News Uttaranchal :  कुत्ते हमेशा से अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। अपने मालिक की जान बचाने वो खुद की भी परवाह नहीं करते। सुरक्षा बलों के ट्रेंड डॉग अक्सर हादसों के शिकार भी होते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में वफादारी की नई मिसाल सामने आई है। जिस कुत्ते को जवान आते-जाते कुछ खाने को दे देते थे, उसने उनके लिए अपनी जान दे दी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ गश्त के दौरान नक्सलियों के लिए लगाए प्रेशर आईईडी पर कुत्ता जाकर बैठ गया। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। इसमें कुत्ते के चीथड़े उड़ गए और जवानों की जान बाल-बाल बच गई।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ITBP के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान गांव का ही एक कुत्ता भी उनके साथ चल रहा था। जब जवान हिकपोल और टेकानार के जंगल में पहुंचे थे, तभी कुत्ता वहां नक्सलियों के लगाए गए बम के ऊपर जाकर बैठ गया। इसके चलते प्रेशर बम में तेज धमाका हुआ। घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आने से एक जवान मनोज यादव घायल हो गया। उसे हल्की चोट आई है। घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुँचाया।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते को जवान अक्सर खाना दे दिया करते थे। पिछले कुछ समय से गश्त के दौरान कुत्ता भी जवानों के साथ जाने लगा था। जवान मनोज ने बताया कि आज जब गश्त पर थे, तब वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब ITBP के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, तब कुत्ता बम के करीब गया और उसके ऊपर बैठ गया। इससे बम में धमाका हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बम से निकले छर्रे से मनोज घायल हो गए। मनोज ने कहा कि कुत्ते के कारण उनकी और अन्य जवानों की जान बच गई।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago