बरात में देर रात बैंड बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा भारी भरकम चालान

Share This News

News Uttaranchal :   तल्लीताल क्षेत्र में देर रात में बैंड बजाकर थिरक रहे बरातियों और बैंड स्वामी को जश्न मनाना महंगा पड़ गया। रात को बैंड की आवाज से परेशान लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बड़ी चालानी कार्रवाई कर दी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे धर्मशाला से सिटीजन होटल की ओर एक बरात निकल रही थी। इस दौरान बराती बैंड में धूम-धड़ाके के साथ झूमते नाचते हुए जा रहे थे। देर रात बैंड की आवाज से आसपास के लोग परेशान हो गए। लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए शोरगुल बंद करने की गुहार लगाई। सूचना के बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंड बंद कराया।

 

बैंड स्वामी व बरात के मुखिया पर गिरी गाज

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद शहर में कहीं भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित है। बरातियों व बैंड मास्टर द्वारा नियमों का उलंघन किया गया है। जिसके चलते बरेली बहेड़ी निवासी बैंड स्वामी रईस अहमद के खिलाफ पांच व बरात के मुखिया धोबीघाट तल्लीताल निवासी रोहित चौधरी के खिलाफ 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है।

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago