UP: सीएम योगी के आवास के बाहर बम मिलने की सूचना, अधिकारियों का दावा- दी गई फर्जी जानकारी, छानबीन जारी

Share This News

 

News Uttaranchal :   दिल्ली कंट्रोल रूम से लखनऊ पुलिस को सूचना दी गई कि योगी आदित्यनाथ के आवास के पास बम होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस बल ने सीएम आवास की सघन तलाशी ली। लेकिन कुछ भी बरामद नही हुआ है।

गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि फिलहाल सूचना फर्जी है। दिल्ली पुलिस ने भी इस सूचना को फर्जी ही बताया। जानकारी पता करने पर पता चला है कि दिल्ली कंट्रोल रूम को कई राज्यों में बम होने की सूचना एक ही भाषा में मिली थी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस को सूचना दी गई थी। फिलहाल सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मौके पर पहुंचे एलआईयू टीम और गौतमपल्ली इंस्पेक्टर ने इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। सूचना देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है फिलहाल उसका मोबाइल नंबर बंद है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

2 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago