News Uttaranchal : महाशिवरात्रि पर्व और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने को लेकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर व पंचकेदार गद्दीस्थल को आठ क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया है। सुबह नौ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचांग गणना की प्रक्रिया शुरू होगी।
शनिवार को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो जाएगी। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठेंगे।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…