अनवर से तंग आकर आराधना ने दी जान: लिव इन में थे दोनों, पत्नी इरम के घर शव छोड़कर भागा; पहले से हैं दो बेगम

Share This News

News Uttaranchal : मुरादाबाद   धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर आराधना ने आत्महत्या की थी। शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने कार डीलर अनवर खां को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए आराधना पर दबाव बनाया था।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलाब राय निवासी अनवर खां कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है।

आरोपी के दफ्तर में मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी निवासी आराधना (28) पुत्री योंगेंद्र रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध हो गए थे। इसके बाद आरोपी अनवर ने सिविल लाइंस के वेव ग्रीन कॉलोनी में उसे किराये पर मकान लेकर दे दिया था। यहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

बुधवार रात करीब नौ बजे ऑटो से आराधना को साथ लेकर दूसरी पत्नी इरम के घर दौलत बाग पहुंचा था। यहां आरोपी ने बताया कि आराधना बीमार है। इसके बाद वह डॉक्टर लेकर आने की बात कहकर वहां से भाग गया था। इसके बाद वापस नहीं आया।

इरम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आराधना को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार दोपहर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।

इस मामले में सिविल लाइंस थाने में आराधना के भाई आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहले से दो पत्नियां हैं। अब आराधना भी शादी के लिए दबाव बना रही थी।

मैंने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। उसे कहा था कि वह तब ही निकाह करेगा। जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। इससे तंग आकर वह दुपट्टे को फंदा बनकर पंखे से लटक गई थी। मैंने उसे फंदे से उतार और उसे अस्पताल लेकर जा रहा था रास्ते में मैंने सोचा अस्पताल में फंस सकता हूं। इस लिए दूसरी पत्नी के घर छोड़कर भाग गया था।

सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago