UKSSSC: यूकेएसएसएससी जारी करेगा भर्तियों का कैलेंडर, एक-दो दिन में जारी होगा रैंकर्स भर्ती का परिणाम

Share This News

News Uttaranchal :   Dehradun  आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा। वहीं, रैंकर्स भर्ती का परिणाम एक-दो दिन में जारी हो सकता है। रैंकर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है।

 

 

परिणाम एक-दो दिन में पुलिस मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च से रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं के दोबारा आयोजन की तैयारी है। इसके लिए इसी सप्ताह आयोग एक कैलेंडर जारी करेगा। इसी कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर उनका आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

गौरतलब है कि आयोग ने आठ परीक्षाओं का दोबारा परीक्षण कराया था, जिसमें से स्नातक स्तरीय, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक परीक्षा रद्द कर दी थी। बाकी परीक्षाओं के लिए पूर्व में आयोग ने जो घोषणा की थी, उसी हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago