प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें 19 जुलाई तक मौसम का हाल

Share This News

उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट: नई टिहरी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिले में विशेष सावधानियां बरतने के लिए आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि विभाग सड़क बाधित होने पर तत्काल खुलवाने का प्रयास करें। पर्यटकों को बारिश के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन की अनुमति न दी जाए।

जिला पंचायतराज अधिकारी पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बारिश की चेतावनी प्रसारित कराएंगे। आपदा की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र और आपदा नियंत्रण कक्ष नई टिहरी को इस फोन नंबर 01376 234793, 233433, टोल फ्री नंबर 01376.1077 और मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर सूचना दें।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago