देहरादून: साइबर जागरूकता एवं आंतरिक सुरक्षा विषय पर आधारित कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार नैतिकता, साइबर क्राइम पर युवाओं से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से ओटीपी न शेयर करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की।
शनिवार को लैंसडोन चौक स्थित दून शोध एवं पुस्तकालय में साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान विश्व पूरी तरह आनलाइन हो चुका है। इसके साथ ही साइबर अपराध भी आनलाइन हो गया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर क्राइम सबसे आम एवं सबसे खतरनाक स्वरूप ले रहा है।
साइबर अपराधी आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तकनीकों की मदद से तथा जनता में जागरूकता फैलाकर ही कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को ओटीपी शेयर न करने, अवांछित लिंक पर क्लिक न करके,पासवर्ड मजबूत रखने, अनजान लोगों से आनलाइन दोस्ती न करने, ब्लैकमैल न होने के बारे में बताया। सेशन के दौरान छात्रों ने अपने प्रश्न पूछे एवं उनका उत्तर स्वयं पुलिस महानिदेशक ने दिया।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…